देहरादून, जुलाई 17 -- रिस्पनापुल स्थित प्रसाद मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण एक युवक की मौत के मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज हो गया है। पंचम अपर सिविल जज भारती मंगलानी की अदालत के आदेश पर गुरुवार को केस दर्ज किया गया है। सहारनपुर निवासी पीड़ित पिता मेनपाल ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के अनुसार तीन जुलाई 2022 को उनके बेटे गौरव कुमार का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उसका दाहिना हाथ और दाहिना गुर्दा गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। आरोप है कि अस्पताल के संचालक डा. आलम और डॉक्टरों ने पैसों के लालच में मरीज को आईसीयू में रोके रखा और गुर्दे की गंभीर चोट को नजरअंदाज कर पहले हाथ का ऑपरेशन किया। बाद में गुर्दे का भी गलत ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे गौरव की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उत्तराख...