लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- धौरहरा क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में घायल के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। बहराइच जिले के नानपारा निवासी 30 वर्षीय लालाराम पुत्र हनुमान बाइक से धौरहरा की ओर आ रहे थे। मंगलवार रात बहराइच सिसैया मार्ग पर मुराउन पुरवा पुलिस पिकेट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल लालाराम को राहगीरों की मदद से सीएचसी धौरहरा लाया गया। परिजनों का आरोप है कि घायल के इलाज के लिए डॉक्टर एक घंटे तक नहीं आए। अन्य स्टाफ इलाज के नाम पर खानापूर्ति करता रहा। जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। लालाराम की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई...