रांची, अप्रैल 2 -- मांडर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल एक विकलांग व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार शाम मौत होने के बाद परिजनों ने मांडर रेफरल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मांडर, चान्हो और बुढ़मू थाना की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मृतक की पहचान नरकोपी के बाजरा निवासी 55 वर्षीय सिकंदर खान के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अस्पताल में उसका समुचित इलाज नहीं किया गया और रिम्स भेजने में भी लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि समय पर ऑक्सीजन और बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हुई।बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे टांगरबसली-बेड़ो मार्ग पर लोयो डैम के समीप एक ऑटो अन...