मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। अस्पताल में भर्ती मरीज के आपरेशन में लापरवाही बरतने और मौत के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीज़न रजत कुमार ने मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके विवेचना का आदेश जारी किया। मामले में मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामचंद्र चौहान ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से बीएन एस एस की धारा 173 (4) के तहत आवेदन दिया था। मामले में मुहम्मदाबाद गोहना स्थित प्राइवेट अस्पताल के तीन चिकित्सकों को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में वादी ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी प्रेमा देवी के पेट में दर्द होने पर मुहम्मदाबाद गोहना स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News बेगूसराय में सादे कागज पर बिना तिथि वाला मेडिकल प्रमाण पत्र पर बेल ल...