इलाज में देरी से गई जान! हादसे में घायल महिला सिपाही की मौत, पति का आरोप- नहीं मिली छुट्टी
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 30 -- UP News: यूपी के बस्ती के लालगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की शनिवार की भोर में मौत हो गई। एक सप्ताह पहले महिला सिपाही प्रतापगढ़ में हुए हादसे में घायल हो गई थी। महिला सिपाही के पति ने आरोप लगाया है कि इलाज कराने के लिए पत्नी ने छुट्टी मांगी गई थी लेकिन एसपी ऑफिस के दो कर्मियों ने छुट्टी देने से मना कर दिया। छुट्टी मिल गई होती तो उसकी पत्नी की जान बच सकती थी। उन्होंने लालगंज थाने में तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पति का रोते हुए शिकायत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र स्थित बसखोरी गांव की रहने वाली केसरी वर्मा वर्ष 2018 बैच की सिपाही थीं। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित वनबीरपुर निवासी उनके पति नागेंद्र वर्मा वर्ष 2020 बैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.