उन्नाव, फरवरी 28 -- बीघापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बीघापुर बेहटा भवानी मार्ग पर स्थित गैस कंपनी में काम करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बारासगर थाना क्षेत्र के कस्बा बारा के रहने वाले 25 वर्षीय विश्वजीत यादव पुत्र रमन एक पखवारा पहले बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा भवानी मार्ग पर संचालित गो गैस कंपनी में काम करना शुरू किया था। बुधवार सुबह घर से कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचा। परिजनों को देर शाम विश्वजीत की संदिग्ध हालत में घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पिता ने घायल अपने बेटे विश्वजीत यादव को सौ बे...