फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- शिकोहाबाद से आगरा इलाज के लिए ले जाते समय एक महिला की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर चले गए। मुन्नी देवी पत्नी नैनसिंह निवासी लाखी जिला चमोली उत्तराखंड विगत एक साल से अपने रिश्तेदार के यहां मेला बाग में रह रही थी। रविवार को अचानक से महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर आगरा जा रहे थे इस दौरान हाईवे पर महिला की तबीयत ज्यादा गंभीर हो गई। यह देख परिजन उन्हें वापस लेकर अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह एक साल से शिकोहाबाद में रह रही थी। आज तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...