धनबाद, मार्च 28 -- सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन कॉलोनी में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया। घटना 25 मार्च की रात की बताई जा रही है, जब गृहस्वामी इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख उनके साले राजेश पांडे कर रहे थे। इसी बीच मौका पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। राजेश पांडे ने सरायढेला थाना में दिए आवेदन में बताया कि चोरों ने घर में रखे 10 चांदी के सिक्के, चार जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी, 32 इंच का सैमसंग एलईडी टीवी, साड़ियां समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...