लखीसराय, मई 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेरित किया जाएगा।

पौधरोपण की पहल सदर अस्पताल परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में अस्पताल प्रबंधन ने बड़ी पहल शुरू की है। इलाज के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। इस अभियान के तहत हर्बल बाल गार्डन समेत विभिन्न स्थान पर औषधीय व शो-प्लांट पौधा लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि मॉर्निंग वॉक के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था।

पौधों का चयन और प्रक्रिया इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में हरियाली और प...