कौशाम्बी, मार्च 27 -- कौशाम्बी थानाक्षेत्र के झड़िया का पूरा निवासी एक विवाहिता की निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए कौशाम्बी-प्रयागराज फोनलेन जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों को शांत कराया। झड़िया का पूरा निवासी सरिता देवी (30) पत्नी रामसेवक की बच्चेदानी में परेशानी थी। छ: मार्च को उसे बारा स्थित प्रभा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आपरेशन के बाद 12 मार्च को स्वास्थ्य होने पर घर भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद उसकी परेशानी ठीक नहीं हुई। बताने पर नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने 15 व 16 मार्च को पुन: दवा दिया लेकिन परेशानी होती रही। इस पर परिजनों उसे 18 माार्च को फिर प्रभा नर्सिंग होम ले गए। परेशानी ठ...