हरदोई, मार्च 2 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव सडिला निवासी जदुरानी (45) पत्नी कमलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति कमलेश के अनुसार उनकी पत्नी को पथरी की शिकायत थी। करीब पांच माह पहले मुरलीपुरवा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उनका ऑपरेशन कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही हुई और पेट के अंदर तौलिया छूट गया। परिजनों का कहना है कि करीब दो माह बाद दोबारा अल्ट्रासाउंड कराने पर पेट में मवाद बनने की जानकारी मिली। इसके बाद दोबारा ऑपरेशन किया गया, लेकिन मवाद बनना बंद नहीं हुआ। लंबे समय तक इलाज चलने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। मौत के बाद पर...