कौशाम्बी, मार्च 8 -- सैनी के सुभाष नगर निवासी अनिल सोनकर ने बताया कि नौ फरवरी को वह किसी काम से विजईपुर गए थे। लौटते वक्त सैनी में सर्विस रोड के पास विपरीत दिशा से आए ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे पीड़ित का बायां हाथ और दाहिने कूल की हड्डी टूट गई थी। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की ई-रिक्शा समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...