छपरा, मार्च 11 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के गांव में इलाज के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित झोला छाप डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार] पीड़िता किसी बीमारी के इलाज के लिए गांव में ही प्रैक्टिस करने वाले एक झोला छाप डॉक्टर के पास गई थी। युवती का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ वह खैरा थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपित डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसस...