श्रावस्ती, जुलाई 1 -- गिलौला,संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग किसान की लाखों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एक महिला के पानी की टंकी पुरुषोत्तमपुर में बनी पानी टंकी पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सिसवारा रघुनाथपुर गांव निवासी राजकुमारी पत्नी लम्बरदार ने आरोप लगाया कि इलाज के बहाने उनके बुजुर्ग ससुर की जमीन धोखे से बैनामा कराया लिया गया। दो बिस्वा जमीन का बैनामा कराया गया, लेकिन चार बिस्वा जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जमीन के बदले दिया गया चेक बैंक में बाउंस हो गया, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया। महिला का आरोप है कि जब उन्होंन...