इलाज के नाम पर मजाक! अस्पताल ने टूटे हाथ पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ता, दर्द से कराहता रहा मरीज
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी के कानपुर स्थित हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के नाम पर एक मरीज के साथ ऐसा मजाक हुआ कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। सड़क हादसे में हाथ टूटने के बावजूद डॉक्टरों ने न तो एक्सरे कराया और न प्लास्टर चढ़ाया। दर्द से कराहते मरीज के टूटे हाथ पर प्लास्टर की जगह पट्टी के सहारे गत्ते का एक बड़ा टुकड़ा बांधकर छुट्टी दे दी। यह कहकर घर भेज दिया कि हाथ नहीं टूटा है, सिर्फ सूजन और दर्द है। रातभर दर्द से तड़पने के बाद मरीज दूसरे अस्पताल पहुंचा तो जांच में हाथ की दो जगह हड्डी टूटने का पता चला। शास्त्री नगर निवासी 42 साल के धर्मबाबू गुप्ता सब्जी बेचते हैं। गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में उनका बायां हाथ चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सरकारी एंबुलेंस से उन्हें हैलट की इमरजेंसी लेकर गई। धर्मबाबू का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.