बेगुसराय, अप्रैल 24 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा-हसनपुर पथ पर गुरुवार की शाम कोरैय गांव के वार्ड-पांच में बोलेरो की ठोकर से रामचन्द्र साहू के 16 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और 21 वर्षीया पुत्री स्मिता कुमारी घायल हो गई थी। इसमें सुजीत कुमार की मौत इलाज के दौरान गुरुवार की रात में बेगूसराय में हो गयी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर लाया गया। उसके बाद सिमरिया गंगा घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, जख्मी स्मिता कुमारी का इलाज चल रहा है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद रोते-रोते मां ममता देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुजीत ने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की थी। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से भाई-बहन जख्मी उसकी मौत को लेकर पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है। मालूम हो कि इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम ग...