दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। एनएच 27 पर फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक पर गत गुरुवार की अलसुबह स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी महिला आरजू उर्फ राजिया की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंप दिया। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र थाना तनीपाली निवासी मोहम्मद की पत्नी थीं। वहीं दूसरी ओर हादसे में गंभीर रूप से कुरुक्षेत्र थाना क्षेत्र के सावला निवासी रवीन उर्फ ऋतिक और अथिरा निवासी अंकुश कुमार भी डीएमसीएच से बीच में ही इलाज छोड़कर शव के साथ हरियाणा रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वहां उनका बेहतर इलाज हो सकेगा। दोनों युवकों ने बताया कि वे लोग स्कॉर्पियो से गुवाहाटी जाने के लिए रवाना हुए थे। सभी दोस्तों ने मिलकर घूमने की ट्रिप बनाई थी। इसी दौरान रास्ते में वे हादस...