बलिया, मार्च 30 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। कुछ दिनों से बीमार क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी सेना के जवान 32 वर्षीय रणजीत यादव का सोमवार की भोर में लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका शव देर शाम गांव पहुंचा तो परिजन बिलखने लगे तथा गांव में मातम पसर गया। बिहार के वैशाली के कॉलेज में प्रवक्ता पत्नी पूजा यादव व चार साल के बेटे राजवीर समेत सभी की आंखें नम हो गई। दर्जनों रिटायर जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वाराणसी से पहुंचे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद प्रधानपुर गांव के पास ही टोंस नदी के तट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। रणजीत वर्ष 2012 में सेना के कुमायूं रेजीमेंट वाराणसी में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती लखनऊ में थी जहां पर कुछ दिनों पहले उनकी तबियत खराब हो गयी। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.