गंगापार, अप्रैल 26 -- सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मलाक बलऊ गांव निवासी 62 वर्षीय जगत नारायण तिवारी किसी जरूरी कार्य से बाइक से नवाबगंज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लखनऊ हाईवे पर सूबेदार का पूरा गांव के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से उन्हें स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन...