गोरखपुर, मार्च 10 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला कारागार गोरखपुर में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के मैसी कंपाउंड जेल तिराहा निवासी सरफराज (25) पुत्र सलाउद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सरफराज के खिलाफ संतकबीरनगर और गोरखपुर में लूट, हत्या के प्रयास और चोरी समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज थे। 16 दिसंबर 2024 को न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। पिछले सप्ताह उसे पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी की शिकायत हुई। पहले जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.