छपरा, अप्रैल 26 -- छपरा , हसं/ एसं l विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी 36 वर्षीय शटू राम के रूप में की गई है। घटना छपरा सदर अस्पताल की है, जहां उसका इलाज चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतु राम किसी मामले में न्यायिक हिरासत में था । जेल गेट पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख जेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमला व मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार बताया जाता है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधि बढ़ गई। मामले की...