गंगापार, फरवरी 25 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी के समीप बुधवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल चार वर्षीय मासूम बच्ची की गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव लोहगरा में मातम का माहौल छा गया। बुधवार को शंकरगढ़ बाजार से अपने गांव बारा थाना के लोहगरा लौट रहे ई-रिक्शा को एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में 26 वर्षीय अंकिता पत्नी नंदलाल, चार वर्षीय लवी पुत्री नंदलाल, 28 वर्षीय नंदलाल पुत्र रामलाल, 40 वर्षीय गुड़िया पत्नी चंद्रशेखर तथा 23 वर्षीय नंदन कुमार पुत्र राजाबाबू, निवासी लोहगरा, बारा शामिल थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्...