शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- बीते दिनों रोजा में एक हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से मेमो मिलने पर रोजा पुलिस ने पोस्टमार्टम की कारवाई की। लखीमपुर जिले पिपरौला गांव की रहने वाली निर्मला उम्र लगभग 43 वर्ष को 23 जनवरी को रोजा अटसलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फौरन ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत गई। सूचना मिलने पर रोजा पुलिस ने कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...