इलाज के दौरान महिला की मौत की जांच का निर्देश
रांची, अगस्त 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता दरबार में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया। अनगड़ा प्रखंड की निर्मला इंदवार ने अपनी बहन की मौत को चिकित्सकीय लापरवाही का परिणाम बताते हुए संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची के सिविल सर्जन को पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आवेदिका को अपनी शिकायत एसएसपी के समक्ष भी रखने को कहा गया, ताकि मामले के सभी पहलुओं की जांच हो सके। निर्मला इंदवार ने आरोप लगाया कि उनकी बहन का रांची के डंगराटोली स्थित आईवीएफ टेस्ट ट्यूब सेंटर में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के समय जरूरी दवाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.