रायबरेली, मार्च 27 -- रायबरेली,संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच लोग जुखाम, बुखार आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे है। शुक्रवार को एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि बुखार व सांस की बीमारी से पीड़ित बीस मरीजों को अलग-अलग वार्डो में इलाज के लिए भर्ती किया गया। लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं भी नाकाफी साबित हो रही है। अचानक एक बार फिर से हुए मौसम के बदलाव के बाद जिले में जुखाम, बुखार के साथ सांस के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जगतपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलमऊ गांव की रहने वाली राखी (10) पुत्री रामप्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को लेकर दीनशाह गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। सीएचसी के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर क...