बस्ती, अप्रैल 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के बड़ेवन स्थित एक निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान ग्राम प्रधान की मौत हो गई। परिजनों और समर्थकों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। प्रधान का आईसीयू में इलाज चल रहा था और उन्हें हृदय संबंधी परेशानी थी। संतकबीरनगर जनपद के बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सालिकराम चौधरी (60) को सोमवार शाम छह बड़ेवन स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनको हृदय संबंधी परेशानी थी और ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव हो रहा था। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर हो गई थी। मंगलवार को कई समर्थक और संबंधी लगातार आईसीयू में मिलने आ रहे थे। इस दौरान कई बार अस्पताल प्रबंधन ने आपत्ति जताई थी तो मंगलवार को भी बहस हो गई थी।परिजनों का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.