महाराजगंज, अप्रैल 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हाईटेंशन तार के चपेट में आने से झुलसे मासूम ने 13 दिन इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही गांव से लेकर स्कूल में मातम हो गया। लोग बिजली विभाग को कोस रहे थे। समय रहते यदि विभाग छत से हाईटेंशन तार को दूर कर दिया होता तो मासूम की जिंदगी बच गई होती।ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र आर्यन(9) 30 मार्च को रोज की तरह घर के सामने स्थित चुन्नी प्रजापति के छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय छह के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट तार के करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में आर्यन गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले उसे लेकर मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचे। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान 13वें दिन आर्यन ने दम तोड़ दिया। आर्यन की मौ...