बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय थाने में कार्यरत महमुदाबाद निवासी चौकीदार धर्मवीर पासवान का पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वे पिछले पांच दिनों से बीमार थे। बिन्द थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने शोक जताते हुए कहा कि वह सरल स्वभाव के और कर्तव्यनिष्ठ थे। थाने में आयोजित शोक सभा में पुलिस पदाधिकारियों और साथी चौकीदारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक जताने वालों में एसआई कुंदन कुमार, अनुज कुमार, संदेश कुमार, लालबाबू राय, नवीन कुमार सिंह, चौकीदार अविनाश, पिंटू, पंकज, रविरंजन, सुरेंद्र, सिद्धेश्वर, कृष्ण, दिलीप, बनारस, निपु कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...