फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- शिकोहाबाद। 10 अप्रैल को सड़क हादसे का शिकार हुए घायल युवक की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चांद मोहम्मद (40) पुत्र संभू अली निवासी ग्राम मोहम्मदपुर माड़ई थाना 10 अप्रैल को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जब बाइक राम लीला मैदान के पास कट पर पहुंची ही थी कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। जहां से परिजन उसे आगरा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत...