बगहा, अप्रैल 4 -- लौरिया,एक संवाददाता। देवराज के बगही से देउरवा जाने वाले मार्ग में 27 मार्च को ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आए साइकिल सवार रामनगर के सबेया निवासी हदीश मियां (45) की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल अस्पताल में हो गयी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजन शनिवार की सुबह हदीश मियां के शव को लेकर थाना पहुंचे थे। शव को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक की पत्नी साबिया खातून की शिकायत पर ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक और गाड़ी मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। विदित हो कि बीते 27 मार्च को एक ट्रैक्टर का चालक ट्रॉली पर मिट्टी लोडकर बगही चौक से देउरवा की ओर जा रहा था। वहां एक विद्यालय के समीप विपरीत दिशा से साइकिल से जा रहे रामनगर थाना क्षेत्र के सबेया निवासी हद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.