महाराजगंज, फरवरी 19 -- अड्डा बाजार। लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामनगर की महिला ग्राम प्रधान दयावन्दी देवी पत्नी जीत बहादुर उम्र लगभग 58 वर्ष का गोरखपुर में उपचार के दौरान मंगलवार की देर रात निधन हो गया। मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। बुधवार को उनका अन्तिम रोहिन नदी के दोमुहाना घाट पर किया गया। ग्राम प्रधान के निधन पर ब्लाक प्रमुख अंजली पाण्डेय, बीडीओ मृत्युन्जय यादव, जिला पंचायत सदस्य जमीउल्लाह खान, भाजपा वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य सदामोहन उपाध्याय, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, भीष्मसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह, पूर्व प्रधान मोहम्मद अखलद, नरेंद्र सिंह, टिम्पू पाण्डेय, नौशाद अली,बलवन्त सिंह, राम बहाल मौर्य, परदेशी यादव आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...