शाहजहांपुर, मार्च 23 -- मीरानपुर कटरा। फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास मे बचे ग्रामीण की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। बरखेड़ा हवेली गांव के झब्बू गंगवार ने लगभग चार दिन पहले अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। कुछ लोगों द्वारा उन्हें बचा लिया गया था और जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार की शाम झब्बू गंगवार की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि झब्बू की शादी नहीं हुई थी और वह घर में अपने अकेले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...