प्रयागराज, फरवरी 12 -- बाबूगंज (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर थानाक्षेत्र के नरई गांव में तथाकथित क्लीनिक में बुधवार शाम एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर दंपती और उनकी बेटी फरार हो गई, जबकि उनके दामाद ने कार में शव लेकर भागने की कोशिश की। परिजनों व ग्रामीणों ने कार को पकड़कर जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद महिला के शव को करीब 18 घंटे तक रोक कर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार दोपहर आशा कार्यकत्री समेत चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज सकी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आटा गांव निवासी संजय कुमार बिंद उर्फ बर्फीलाल की बेटी 22 वर्षीय अंगूरा की करीब दो साल पहले...