इलाज के दौरान गर्भवती और नवजात की मौत
फरीदाबाद, जुलाई 14 -- पलवल, अजित कुमार। नूंह जिले के सिकरावा गांव में संचालित एक अवैध क्लीनिक में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत का मामला सामने आया है। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में एमटीपी किट और चिकित्सा उपकरण बरामद किए हैं। विभाग ने मामले में क्लीनिक संचालक समेत संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। मामला पलवल के मानपुर गांव निवासी आरती का है। परिजनों के अनुसार आरती गर्भवती थी और 10 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उसका पति सूरज उसे इलाज के लिए नूंह जिले के सिकरावा स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर गया था। डॉक्टर की सलाह पर महिला को वहीं भर्ती करा दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पूरी रात इलाज चलता रहा, लेकिन 11 जुलाई को प्रसव के दौरान आरती और उसके नवजात की मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.