धनबाद, मई 31 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत एबीओसीपी माइंस में कार्यरत कोयला कर्मी विजय तुरी (43) का शनिवार अहले सुबह इलाज के दौरान दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। ऑपरेटर के पद पर कार्यरत विजय बोकारो जिले के दुग्धा बूढ़ीडीह के रहने वाले थे। इधर परिजन दुर्गापुर अस्पताल से मृत कर्मी के शव को लाकर एबीओसीपी कार्यालय पहुंचे व आश्रित को नियोजन देने की मांग करते हुए वहीं धरना पर बैठ गए। प्रबंधन की ओर से त्वरित पहल नहीं किए जाने पर श्रमिक संगठनों ने परियोजना का कार्य बाधित कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन की ओर से पीओ पीएसके सिन्हा, एपीएम अनिल कुमार तथा यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। यह भी पढ़ें- दामोदा में फीटर की इलाज के दौरान मौत, पुत्र को नियुक्ति पत्र बाद में सहमति बनी और प्रबंधन ने मृतक की पत्नी...