इलाज के दौरान केचकी लैम्पस सचिव की मौत
लातेहार, अप्रैल 12 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के ग्राम सरईडीह निवासी और केचकी लैम्पस सचिव सरफराज अंसारी उम्र 56 वर्ष की मौत रिम्स रांची में ईलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों ने शव को रांची से घर लाकर शनिवार को जनाजे की नमाज अदा करने के बाद स्थानीय कब्रिस्तान सरईडीह में देर शाम मिट्टी मंजिल किया। इसबारे में मृतक के छोटे भाई मुमताज अंसारी ने बताया कि सरफराज के बीते सोमवार को खेत में अचानक गिरकर अचेत होने की शिकायत पर ईलाज के लिए सबसे पहले उसे नवजीवन अस्पताल तुम्बागाड़ा (पलामू) ले जाया गया था। पर वहां के डॉक्टरों ने सरफराज को ब्रेन हेमरेज होने का हवाला दे उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। उसके बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रांची में भर्ती कराया गया। जहां पर शनिवार की अहले सुबह ईलाज के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.