प्रयागराज, मई 25 -- हनुमानगंज‌‌, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के नसीरापुर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार सुबह इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बरियारी गांव निवासी सुनील सिंह का 16 वर्षीय पुत्र प्रियांशु ननिहाल अंदावा में रहता था। रविवार सुबह उसकी अचानक तबियत खराब हुई और उल्टियां होने लगी। उसे नसीरापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह भोर में अस्पताल कर्मियों ने कहा मरीज सीरियस है, उसे अंदावा में ही दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही शिफ्ट कराने गए अस्पताल कर्मी भी वहां से ...