फतेहपुर, मई 30 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में 17 मई को गैस सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में झुलसे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे नौ लोगों में से तीन की पहले ही उपचार के दौरान मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को एक और महिला रीता पत्नी बेनी ने दम तोड़ दिया। रीता का इलाज कानपुर के उर्सला अस्पताल में चल रहा था। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए फतेहपुर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। वहीं अन्य घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...