चित्रकूट, दिसम्बर 21 -- चित्रकूट। संवाददाता बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीकामऊ निवासी 48 वर्षीय रामरूप ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले एक सप्ताह पहले तबीयत खराब होने पर रामरुप को परिजनों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। जांच दौरान किडनी में इन्फेक्शन की शिकायत मिली। जिस पर परिजन जानकीकुंड अस्पताल ले गए। आराम न मिलने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम रामरुप ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...