हाजीपुर, फरवरी 28 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत में एक सप्ताह पूर्व बाइक से दुर्घटनाग्रस्त अधेड़ की पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस मौके पर पातेपुर थाने की पुलिस पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के भतीजा ने थाना में बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के बाजितपुर कुसाही गांव में बाइक से ठोकर से इलाजरत अधेड़ की शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान मिंटू राय पिता स्व.भरत राय के रूप में किया गया है। घटना के विषय में बताया जाता है कि 17 फरवरी की शाम मिंटू राय दूध लेकर सेंटर जा रहा था। एसएच-49 पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक उन्हें ठोकर मार दी। बाइक चालक ठोकर मारकर रात का...