साहिबगंज, जनवरी 19 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो पुल के पास दुघर्टना में घायल बाइक सवार की मौत ईलाज के क्रम में रविवार की देर शाम सदर अस्तपताल में हो गयी। मृतक गोड्डा जिले के धमनी गांव का बताया जाता है। तेलो पुल के पास गंभीर अवस्था में बोरियो पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। डॉ. सुदामा साहा ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार तेलो पुल के पास एक ग्लेमर बाइक पर सवार होकर धमनी (गोड्डा) निवासी दुलाल पंडित(35) अपने ससुराल तेलो (बोरियो) आया था। बाइक से बोरियो से तेलो लौट रहा था। एएसआई बिराम मार्डी ने बताया कि दुलाल के आँख में किसी वाहन का लाईट पड़ने के कारण बाइक सहित सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। सदर अस्पताल में ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं चार बच्चे छोड़ गया है। तीन लड़का, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.