बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार महिला मजदूर घायल हो गई थी। रुपये न होने और इलाज के अभाव मे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई के रामकेश ने बताया कि वह लोग खेतिहर मजदूर हैं। उसकी 55 वर्षीय मां रामप्यारी पत्नी द्वारिका प्रसाद मटौध थाना क्षेत्र के वैबे थोक गांव की अन्य महिलाओं के साथ फसल काटने गई थी। गुरुवार को खेत मालिक अपने ट्रैक्टर में सभी मजदूरों को बैठाकर गांव छोड़ने जा रहा था, तभी मटौंध कस्बे के पास ट्रैक्टर रोक कर कुछ मजदूर पानी पीने चले गए। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी थी। इससे ट्रैक्टर चालक और एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। रामप्यारी घा...