कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीज के इलाज में जिस तरह डॉक्टर हर जांच और दवा को परखने के बाद फैसला लेते हैं, उसी तरह उन्हें अपने निवेश में भी जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। सही वित्तीय योजना और अनुशासित निवेश ही भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाते हैं। शनिवार को आईएमए की ओर से आयोजित आयाम फाइनेंस मीट एवं भजन संध्या में विशेषज्ञों ने चिकित्सकों से कही। परेड स्थित आईएमए भवन में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र में निवेश विशेषज्ञ रहेन्द्र प्रधान और अंकित अग्रवाल ने डॉक्टरों को आधुनिक निवेश, वित्तीय योजना, वेल्थ क्रिएशन की जानकारी दी।

आईएमए फाइनेंस मीट का महत्व उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉक्टर इलाज में जोखिम और लाभ का आकलन करते हैं, उसी तरह निवेश में भी जोखिम को समझकर दीर्घकालिक रणनीति अपनानी चाहिए। विशेषज्ञो...