गिरडीह, जनवरी 8 -- सरिया, प्रतिनिधि हज़ारीबाग़ जिला के चलकुशा निवासी पूरण महतो की 50 वर्षीय पत्नी अंजनी देवी की गुरुवार की सुबह मौत हो गई मृतक का ईलाज सरिया के उमा पोलि किलनिक में चल रहा था । महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने विवेकानन्द रोड स्थित किलनिक के पास शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया यह जाम सुबह 09 बजे से 10 बजे तक यानी एक घण्टे तक रहा बाद में सरिया पुलिस व स्थानीय लोगो के समझाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक को मलेरिया बुखार था जिसका ईलाज 27 दिसम्बर से किलनिक संचालक डॉक्टर अशोक मोदी कर रहे थे इसी बीच 07 जनवरी की देर रात किसी कारण से महिला की तबियत अधिक बिगड़ गई जिसे चलकुशा से सरिया लाने के क्रम में मौत हो गई। चुकी मृतक के परिजन सरिया पहुंच चुके थे इसी क्रम में चलकुशा से आए कुछ जनप्रतिनिधिय...