मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अस्पताल चौक के समीप शिवहर स्टेट हाईवे पर सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने दंपती को कुचल दिया। इसमें मिल्की निवासी तेतरी देवी (53) की मौत हो गई, जबकि पति चंदेश्वर पंडित (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चंदेश्वर पंडित को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि तेतरी देवी अपने पति और पुत्र अजीत कुमार के साथ बाइक से इलाज कराने मीनापुर अस्पताल आई थी। इलाज कराने के बाद अस्पताल गेट के समीप गन्ने का रस पीने के लिए सड़क किनारे पति के साथ खड़ी थी। पुत्र भी बगल में खड़ा था। यह भी पढ़ें- इलाज करा घर लौट रही महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, पति गंभीर इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पति-पत्नी को कुचल दिया। आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच ले जा रहे थे, लेकिन तेतरी देवी ने रा...