घाटशिला, जनवरी 8 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी गृह स्वामी सुबोध कुमार साव उर्फ काजू के घर पर बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। फिलहाल सुबोध कुमार साव इलाज करने बाहर गये हैं। पड़ोस की दुकान में काम करने वाले दैनिक भोगी कर्मचारी ने सुबह दुकान आने पर पड़ोसी के दरवाजे का ताला खुला देखकर सुबोध के आने की बात पूछी और स्वास्थ्य की जानकारी के लिए दरवाजे की ओर बढ़ा, मगर घर की सीढ़ी पर टूटे हुए तालों को देखकर रुक गया, ताला टूटने की जानकारी लोगों को दी। स्थानीय लोगों द्वारा परिवार के घर में नहीं रहने के कारण इसकी सूचना धालभूमगढ़ थाने को दी। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जानकारी गृह स्वामी सुबोध कुमार साव उर्फ काजू साव को दी गई। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर गली में एक रसोई गैस का सिलेंडर रखकर गंदे कपड़ों से ढक दिया और भाग गए...