इलाज कराने गई थी महिला, चोरों ने खंगाला घर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- लालगंज। इलाके के छेमी (पूरे नोती) निवासी साधना मिश्रा पत्नी रमेश चन्द्र मिश्र 12 अप्रैल को घर में ताला बंद कर इलाज के लिए प्रयागराज गई थी। 14 अप्रैल घर से जेठानी प्रतिभा ने फोन कर घर का दरवाजा खुला होने की सूचना दी। सूचना पाकर पीड़िता घर पहुंची और देखा तो घर का ताला टूटा था। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो घर से जेवर व कीमती सामान चोरी हो गए थे। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.