देवघर, फरवरी 12 -- देवघर। नगर के बजरंगी चौक के समीप मंगलवार देर शाम दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र एक व्यक्ति से 15 हजार रुपए की छिनतई कर ली गई है। पीड़ित इलाज कराने के सिलसिले में देवघर आए हुए थे। मंगलवार देर शाम वह किसी कार्य से बजरंगी चौक की ओर गए थे। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों में से एक व्यक्ति अजीब हरकत करने लगा और बातचीत में उलझाने की कोशिश की। उसी बीच दूसरे बदमाश ने मौका पाकर उनकी जेब में रखे 15 हजार रुपए का बंडल झपट लिया और तेजी से भाग निकला। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं सके। जब तक शोर मचाया, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। आसपास मौजूद लोगों ने थोड़ी देर तक तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि इलाज के लिए लाए गए रुपए ही छिन लिए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.