आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को हादसे में घायल मां का इलाज कराने आए युवक ने डॉक्टर और उसके सहयोगियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय सावित्री सिंह पत्नी स्व. नरेंद्र सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। वह गुरुवार बेटे देवेंद्र सिंह के साथ इलाज कराने के लिए मंडलीय अस्पताल आई थी। कमरा नंबर 26 में आर्थो सर्जन डॉ. विनोद कुमार से इलाज कराने पहुंची। आरोप है कि डॉक्टर विनोद सिंह ने उसे देखने से इनकार कर दिया। इस पर सावित्री का बेटा देवेंद्र सिंह डॉक्टर से मां का इलाज करने की जिद करने लगा। इससे नाराज डॉक्टर ने हाथ पकड़कर सावित्री को बाहर निकाल दिया। अपने सहयोगियों के साथ देवेंद्र से मारपीट करने लगे। सावित्री के साथ भी मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.