झांसी, मार्च 20 -- झांसी,संवाददाता। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। नगर की यातायात व्यवस्था व जैम से छुटकारा दिलाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि ईलाइट चौराहे से चित्रा चौराहा, ईलाइट चौराहे से जीवनशाह चौराहा व जीवन शाह चौराहे से बीकेडी चौराहे के मध्य सड़क के दोनों ओर खड़े चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों को तत्काल ट्रैफिक पुलिस/ नगर निगम उठाते हुए कार्रवाई करें। डीएम ने आवेरलोड वाहनों कार्रवाई कर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गरौठा क्षेत्र में रमपुरा सिमरधा मार्ग, गरौठा- मोतीकटरा-कुरैछा मार्ग, दुगारा-बगरौनी -मारकुआं-गुढ़ा मार्ग सभी बालू खनन क्षेत्र से संबंधित हैं। झांसी क्षेत्र में रक्सा करारी मार्ग प्रभावित हैं जो ओवरलोड वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे। झांसी-कानपुर एनएचएआई पर लगातार ह...